चमोलीः पुलिस एकादश ने पत्रकार इलेवन को ‌हराया–

by | Mar 20, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहाः यह मैच खेल भावना के अनुरूप सदभावना संदेश देने में रहा सफल–

गोपेश्वर। रविवार को पुलिस मैदान में पुलिस एकादश और पत्रकार बंधुओं के बीच मैत्री पूर्ण सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे द्वारा किया गया। पत्रकार इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पत्रकार एकादश की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में सात विकेट खोकर 116 रन बनाए। पुलिस एकादश की टीम ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पत्रकार इलेवन टीम की ओर से कप्तान प्रमोद सेमवाल ने तीन विकेट झटके।

पुलिस टीम की ओर से सर्वाधिक 50 रन प्रतिसार निरीक्षक रविकांत सेमवाल द्धारा बनाये गये। इस अवसर पर पुलिस टीम की कप्तानी करते हुए पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि यह मैच मैत्रीपूर्ण सद्भावना मैच समाज के हर वर्ग में सद्भावना के उद्देश्य से जनजागरुकता के तौर पर आयोजित किया गया। यह मैच खेल भावना के अनुरुप सद्भावना संदेश देने में सफल रहा। मीडिया जगत समाज के हर पहलू को सकारात्मक सोच के साथ पुलिस प्रशासन को जानकारी उपलब्ध कराये जिससे समाज को एक नई दिशा प्रदान करनें में सहयोग प्राप्त हो।

विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियो को पुलिस अधीक्षक द्वारा पृरुस्कृत किया गया। इमर्जिंग प्लेयर – शिवम (पत्रकार एकादश), बेस्ट बेट्समैन – रविकांत सेमवाल (पुलिस एकादश),  बेस्ट क्षेत्ररक्षण-  मनोज विष्ट ( पत्रकार एकादश), मैन ऑफ द मैच नरेन्द्र कोटियाल (पुलिस एकादश) को दिया गया। तदोपरांत दोनो टीमों द्वारा सामूहिक भोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री धन सिंह तोमर,पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग श्री विमल प्रसाद,पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रविकांत सेमवाल सहित वरिष्ठ पत्रकार बंधु एवं पुलिस के अ‌धिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...
error: Content is protected !!