उत्तराखंडः मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शक्ति केंद्र तक के कार्यकर्ता होंगे शामिल–

by | Mar 22, 2022 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बुधवार को होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह को खास बनाया जा रहा है। दो दिनों से अधिका‌री व कर्मचारी शपथ समारोह के मंच को अंतिम रुप देने में जुटे हैं। शपथ समारोह को लेकर संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि समारोह मे प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। इसमें मंडल स्तर से लेकर शक्ति केंद्र के कर्यकर्ताओ को आमंत्रण भेजा गया है। जिलाध्यक्षों को आने वाले कार्यकर्ताओ की सूची देने को कहा गया है। 

शपथ ग्रहण में आने से पहले कार्यकर्ता शक्ति  केंद्र स्तर पर कार्यकर्ता मंदिरो मे लोककल्याण के लिए पूजन के भी कार्यक्रम तय किए गए हैं। प्रमुख समाज सेवी,साहित्यकार, लेखक,प्रबुद्ध वर्ग, धार्मिक मठ मंदिरो के साधु शपथ ग्रहण में शरीक हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। विस्तारक और प्रवासी कार्यकर्ता को शपथ ग्रहण समारोह मे शरीक होने की सुचना प्रदेश स्तर से दी जाएगी। जिलों  में शपथ ग्रहण से सम्वन्धित सूचना जिलाध्यक्षों से ली जा सकेगी। मंदिरों में दिनभर विशेष पूजाओं का कार्यक्रम आयोजित होगा। 

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अपने अधीनस्थ मंदिरों में लोक कल्याण के लिए विशेष पूजा-अर्चना करेगी। बीकेटीसी के मुख्य मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि इस संबंध में मुख्य कार्यधिकारी को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। बताया प्रदेश में नई सरकार गठन के उपलक्ष्य में देशवासियों की सुख-समृद्धि व आरोग्य की कामना के लिए पंचकेदार गद्दीस्थल ऊखीमठ, ज्योर्तिमठ, पांडुकेश्वर, शक्तिपीठ कालीमठ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, शिव-पार्वती विवाह स्थली त्रियुगीनारायण और मार्केण्डेय मंदिर मक्कू में सुबह 8 से 10 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
error: Content is protected !!