चमोली में है पहली विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी का ससुराल–

by | Mar 23, 2022 | कैबिनेट, चमोली | 0 comments

चमोलीः बुधवार को उत्तराखंड की पहली विधानसभा अध्यक्ष बनीं ‌ऋतु खंडूरी भूषण के ससुराल चमोली जनपद के खाल गांव में जश्न का माहौल रहा। गांव की बहू के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर ग्रामीणों को गर्व हो रहा है। खाल गांव कर्णप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर स्थित है।

ऋतु खंडूरी के पति राजेश भूषण बेंजवाल आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में वे मोदी सरकार में केंद्र में स्वास्थ्य सचिव के पद पर तैनात हैं। खाल गांव के वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता नवल खाली ने बताया कि ऋतु खंडूरी के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर गांव में उत्साह का माहौल है। गांव की बहू पहली विधानसभा अध्यक्ष ‌बनीं हैं, यह गांव के लिए गर्व की बात है।

आपको बता दें कि पौड़ी जिले की जिस कोटद्वार विधानसभा सीट से 2012 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रहते हुए भुवन चंद्र खंडूरी को हार का सामना करना पड़ा था, उसी कोटद्वार सीट पर इस बार उनकी बेटी ऋतु खंडूड़ी ने जीत दर्ज कर पिता की हार का बदला लिया। उत्तराखंड की पहली विधानसभा अध्यक्ष बनीं ‌ऋतु खंडूरी भूषण के ससुराल चमोली जनपद के खाल गांव में बुधवार को उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी का ससुराल कर्णप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर स्थित खाल गांव में है। ऋतु खंडूरी के पति राजेश भूषण बेंजवाल जो कि आईएएस अधिकारी हैं और मौजूदा समय में केंद्र में स्वास्थ्य सचिव के पद पर तैनात हैं। खाल गांव के सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार नवल खाली ने बताया कि ऋतु खंडूरी के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर गांव में उत्साह का माहौल है। गांव की बहू पहली विधानसभा अध्यक्ष ‌बनीं हैं, यह गांव के लिए गर्व की बात है।

पौड़ी जिले की जिस कोटद्वार विधानसभा सीट से 2012 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रहते हुए भुवन चंद्र खंडूरी को हार का सामना करना पड़ा था, उसी कोटद्वार सीट पर इस बार उनकी बेटी ऋतु खंडूड़ी ने जीत दर्ज कर पिता की हार का बदला लिया।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!