गंगा में डूबने से गाजियाबाद के दो पर्यटकों की मौत– 

by | Mar 25, 2022 | ऋषिकेश, दुर्घटना | 0 comments

ऋषिकेशः गाजियाबाद से छह पर्यटक उत्तराखंड घूमने पहुंचे थे। श‌ुक्रवार को ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र के नीम बीच पर दो पर्यटकों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के ल‌िए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि गाजियाबाद से छह दोस्त यहां घूमने आए थे। सुबह करीब ग्यारह बजे पांच दोस्त तपोवन स्थित नीम बीच पर स्नान करने लगे। वहीं एक दोस्त घाट के किनारे बैठा था।

दो पर्यटक शुभम और रजत खन्ना नहाते हुए किनारे से काफी आगे तक पहुंच गए। अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर दोनों डूबने लगे। अन्य लोगों के चिल्लाने और सूचना मिलने पर जल पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पर्यटक कहीं नजर नहीं आए। तब जल पुलिस ने स्कूबा डाइविंग कर खोज शुरू की।

जल पुलिस को दोनों युवकों के शव गंगा से बरामद हुए। मृतकों की पहचान शुभम पुत्र पदम सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी शालीमार गार्डन, साहिबाबाद, जिला गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश और रजत खन्ना पुत्र अनुज खन्ना, उम्र 21 वर्ष, निवासी प्लॉट नंबर 666, शालीमार गार्डन, गाजियाबाद, यूपी के रूप में हुई है। 

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!