— शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलने उनके घर पहुंचे और हरदा से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास पर चर्चा की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत कर दी है, इसके तहत जहां दिन में हुई कैबिनेट बैठक में सीएम धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए यूनिफॉर्म सिविल कोड पर मुहर लगा दी है। तो वही विपक्षी दलों के नेताओं से भी मिलने की कवायद में जुट गए हैं।
दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के घर पहुंच गए। हालांकि इसे मात्र शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है लेकिन इस मुलाकात के मायने इस वजह से भी निकाला जाना चाहिए क्योंकि उत्तराखंड राज्य में हरीश रावत एक बड़ा चेहरा है, तो वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उनसे मुलाकात करना कहीं ना कहीं तमाम राजनीतिक हलचलों का पैदा करना लाजमी है। हालांकि दोनों नेताओं ने इस दौरान राज्य के विकास पर चर्चा की।


