कार दुर्घटना में पॉलिटेक्निक के वरिष्ठ सहायक की मौत, शिक्षिका घायल —

by | Mar 27, 2022 | दुर्घटना, नई टिहरी | 0 comments

– — रविवार को देर शाम श्रीनगर से चिन्यालीसैंण की ओर जा रही एक कार टिहरी में डोबरा-चांठी पुल से लगभग सात किलोमीटर की दूरी पर भल्डियाणा के पास गहरी खाई में जा गिरी।  दुर्घटना में  वाहन चालक पॉलिटेक्निक के वरिष्ठ सहायक संजय राणा पुत्र हरि सिंह राणा, उम्र 29 वर्ष, ग्राम- गंगोरी, उत्तरकाशी की मौत हो गई। जबकि कार में सवार जोशीमठ निवासी शिक्षिका सावित्री राणा पुत्री भरत सिंह राणा, उम्र 29 साल घायल हो गई। 

घायल को 108  सेवा की मदद से जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया है। दोनों पॉलीटेक्निक संस्थान चिन्यालीसौड़ में कार्यरत थे। रविवार को श्रीनगर से चिन्यालीसौड़ आ रही कार भल्डियाणा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल बोराड़ी लाया गया।

मृतक संजय पॉलिटेक्निक चिन्यालीसौड़ में वरिष्ठ सहायक और सावित्री सिविल इंजीनियरिंग विभाग में लेक्चरार पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की एक माह बाद शादी होनी थी। दोनों आज श्रीनगर रिश्तेदारों के घर से ड्यूटी के लिए वापस चिन्यालीसौड़ लौट रहे थे।  

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!