अगस्त्यमुनि। सिल्ला ग्राम पंचायत के जाबर तोक में शनिवार रात को गुलदार ने आंगन में खेल रही एक डेढ़ वर्षीय बच्ची को अपना निवाला बना दिया था, तब से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। पहले चर्चा चली कि बच्ची का छत-विछत शव गांव के समीप ही जंगल में बरामद हुआ, लेकिन बाद में सामने आया कि अभी तक भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है। रविवार को केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को शीघ्र प्रभावित क्षेत्र में शूटर तैनात करने और लंबी दूरी की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने अपनी निधि से प्रभावित क्षेत्र में पथ प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइटें स्थापित करने का आश्वासन भी दिया है। इस पर कार्य भी शुरू हो गया है। विधायक ने ग्रामीणों से संयम बरतने और सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुलदार को जल्द पकड़ लिया जाएगा। कहा कि वे ग्रामीणों के साथ हैं। वहीं, क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से ग्रामीण डरे-सहमे हुए हैं। उन्हें अब गुलदार के आदमखोर होने का डर सता रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन नेगी ने शीघ्र क्षेत्र में गुलदार को मारने के लिए शूटर की तैनाती को लेकर आंदोलन शुरू करने का एलान किया था, जिस पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर विभागीय टीम को शूटर के साथ क्षेत्र में भेज दिया है। सिल्ला गांव के शीर्ष भाग में स्थित डडोली गांव में भी गुलदार ने एक खच्चर को मार दिया था। ग्राम प्रधान सुमान सिंह रौथाण ने क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढाने की मांग की है। साथ ही प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग भी की। जनप्रतिनिधियों ने फिलहाल गुलदार के आतंक को देखते हुए युवाओं को देर शाम तक सड़कों में न घूमने और महिलाओं को शाम तक खेतों में न रहने की अपील की है। पठालीधार क्षेत्र से लगे पलसारी के खेतों में भी गुलदार और उसके बच्चों को देखा गया है। जिससे ग्रामीणों को डर सता रहा है।
सिल्ला-जाबर में दिनभर रहा अफरा-तफरी का माहौल, गुलदार मारने को शूटर तैनात, डरे, सहमे हैं लोग–
by laxmi Purohit | Jul 25, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

Latest News
बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...
पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...
अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...
विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...
शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...
खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...
देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...
कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...
अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
