चमोलीः अब ग्रामीणों की सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी–

by | Mar 31, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

पढ़ें क्या है मामला, धार्मिक, सांस्कृतिक भावनाओं से अन्याय करने का आरोप–
चमोली। विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना से प्रभावित छोटी काशी हाट गांव के ग्रामीण अब परियोजना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। ग्रामीण दोबारा परिवारों को अपने ही गांव में पुनर्वासित करने और प्रसिद्घ लक्ष्मी नारायण मंदिर व अन्य मंदिरों के संरक्षण की मांग उठा रहे हैं। 

विश्व बैंक की टीम ने बुधवार को परियोजना प्रभावित छोटी काशी हाट गांव के ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रभावितों ने आरोप लगाया कि परियोजना के लिए गांव की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं के साथ अन्याय किया गया है। टीएचडीसी के साथ विश्व बैंक भी इसके लिए बराबर का दोषी है। अलकनंदा पर चार हजार करोड़ की लागत से निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी (444 मेगावाट) की जल विद्युत परियोजना विश्व बैंक की मदद से बन रही है। केंद्र सरकार परियोजना निर्माण की स्वयं मॉनीटरिंग कर रही है।

परियोजना के पावर हाउस साइड छोटी काशी हाट गांव स्थित है। गांव के पुनर्वास को लेकर ग्रामीण लगातार परियोजना प्रबंधन व जिला प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं कि हाट गांव की भूमि का अधिग्रहण गलत तरीके से हुआ है। अधिग्रहण की प्रक्रिया में गांव के सभी लोगों को शामिल नहीं किया गया। ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल की शिकायत पर बुधवार को विश्व बैंक की टीम पीपलकोटी पहुंची।

ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें विस्थापन के लिए मजबूर किया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विश्व बैंक ने ग्रामीणों की मूल भावनाओं व सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक भावनाओं के साथ घोर अन्याय किया है। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल, वन सरपंच सोहन कुमार, युवक मंगल दल अध्यक्ष अमित गैरोला, उप प्रधान पिंकी, वार्ड सदस्य हेमा देवी, पंकज कुमार, शशि, नरेंद्र प्रसाद, नरेंद्र पोखरियाल आदि मौजूद थे। ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल ने कहा कि ग्रामीणों की जल्द एक बैठक आयोजित होगी, जिसमें मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। 

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!