अगस्त्यमुनि। ग्राम पंचायत सिल्ला ब्राह्मणगांव के जाबर तोक में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची को मारने और झटगड़ गांव में एक महिला को घायल करने के बाद आदमखोर घोषित हुए गुलदार को वन विभाग के शूटरों ने रविवार को मध्य रात्रि यानि 12 बजे मार गिराया है। घायल गुलदार ने शूटरों पर भी हमला किया। सोमवार को सुबह उसने दम तोड़ दिया। सिल्ला गांव की ग्राम प्रधान भागीरथी देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन सिंह नेगी ने इसकी पुष्टि की है। रविवार को घटना के बाद प्रभावित क्षेत्र में शिकारी जॉय हुकील, अजहर खान और जहीर बख्सी ने बंदूक के साथ पोजीशन ली। और मध्य रात्रि को आतंक का पर्याय बन चुके गुलदार को मार दिया है। गुलदार को गोली लगने के बाद वह घायल हो गया था, उसने वन विभाग की टीम पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन सोमवार को सुबह उसने दम तोड़ दिया। गुलदार को शूट करने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
शाबास जॉय हुकिल, मध्य रात्रि को मारा गिराया सिल्ला गांव का आदमखोर गुलदार, पढ़ें, कैसे लगा गुलदार पर सटीक निशाना–
by laxmi Purohit | Jul 26, 2021 | चमोली | 0 comments

Latest News
विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...
जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...
चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...
बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...
एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...
‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...
सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...
स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...
शातिरपंतीधरी की धरी रह गई, घटनास्थल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए अभियुक्तों तक पहुंची पुलिस...
