फरस्वाण फाट की 13 ग्राम पंचायतों की 8000 की आबादी को स्वास्थ्य सुविधा की दरकार– 

by | Apr 1, 2022 | चमोली, समस्या, स्वास्थ्य | 0 comments

गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक के फरस्वाण फाट क्षेत्र के 13 ग्राम पंचायतों की करीब 8000 की आबादी को स्वास्थ्य सुविधा की दरकार है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक की सुविधा नहीं है। जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए करीब 35 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला चिकित्सालय में आना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीण कई बार क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस ओर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है।

बदरीनाथ हाईवे पर चमोली बाजार से फरस्वाण फाट क्षेत्र के लिए सड़क सुविधा है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रांगतोली, हरमनी, लासी-लस्यारी, मजोठी, सेम-डुंगरा, पोल, चल्थर, रोपा, सर‌तोली, भतंग्याला, धारकोट, मेड़-ठेली और पलेठी में स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर एक मेडिकल स्टोर तक नहीं है, जिससे लोगों को सिरदर्द की गोली लेने के लिए भी लगभग 35 किलोमीटर दूर जिला चिकित्सालय गोपेश्वर जाना पड़ता है। बुजुर्ग मरीजों को जिला अस्पताल तक लाने में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसी भी दुर्घटना होने पर मरीजों को क्षेत्र में ही प्राथमिक उपचार भी नहीं मिल पाता है।

क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा दिए जाने को लेकर एक सप्ताह तक आमरण अनशन करने वाले उक्रांद नेता दिगंबर सिंह फरस्वाण का कहना है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि क्षेत्र में 50 बेड के सरकारी अस्पताल की नितांत आवश्यकता है। जिससे ग्रामीणों को क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल जाएगी। यदि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो फिर से जनांदोलन शुरू कर दिया जाएगा। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!