अगस्त्यमुनिः बैंक में धोखाधड़ी, खातेधारकों के करोड़ों फंसे–

by | Apr 1, 2022 | आरोप, रूद्रप्रयाग | 0 comments

— अगस्त्यमुनि में पिछले लंबे समय से संचालित हो रहे जनशक्ति मल्टी स्टेट मल्टी परपज को-ऑपरेटिव सोसाइटी में कई लोगों के पैसे फंस गए। लोगों ने अपना पेट काटकर एक-एक पाई बैंक में जमा की, लेकिन अब अंत में धोखाधड़ी का शिकार हो गए।

बैंक प्रबंधक को खातेदारों द्वारा फोन किया जा रहा है, लेकिन वह फोन ही रिसीव नहीं कर रहा है, इससे लोग आशंकित हैं कि उनकी गाड़ी कमाई डूब गई। बताया जा रहा है कि जनशक्ति में 150 से अधिक खाता धारक के पैसे फंस गये हैं। बैंक खाते मैच्योरिटी के तीन महिने बीत जाने के बाद भी बैंक ग्राहकों के पैसे देने में आनाकानी कर रहा है। 

हुआ यूं कि व्यापार संघ के जिला कोषाध्यक्ष अनिल कोठियाल ने आज व्यापार संघ ग्रुप में एक वीडियो अपलोड की और उसमें ग्राहकों की धनराशि डूबने और बैंक का घेराव करने की अपील की गई, इस पर जहां-तहां से घबराए खाते धारक मौके पर पहुंचे और सत्यता जानी, जिस पर उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। बता दें कि अगस्त्यमुनि में 2016 में यह बैंक खुला था। अपने दोस्ताना अंदाज में बैंक कर्मचारियों ने बहुत जल्दी सबके साथ मधुर संबंध बना लिए और लोगों की आरडी, डेली डिपोजिट सेविंग और फिक्सड डिपोजिट स्कीमों में धनराशि जमा करने लगे।

स्थानीय लोगों को बैंक में एजेंट बनाया गया। खाताधारक अनूप बुटोला से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शाखा प्रबंधक से अपने जमा साढ़े 13 लाख रुपये की मांग की गई तो नहीं दिए जा रहे हैं। इसी प्रकार कई अन्य खातेधारकों की परेशानी भी है। ललित बुटोला, सतेंद्र रावत, पंकज डोबरियाल, बृजपाल शाहनी का कहना है कि उनके हजारों की रकम बैंक में जमा है। ऐसी स्थिति में रकम डूबने की आशंका बनी हुई है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि अगस्त्यमुनि शाखा में 15 लाख के लोन पैडिंग हैं, बचत, एफडी और लोन रिकवरी का कार्य आधा-अधूरा होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।  

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!