देहरादूनः जिला सहकारी बैंकों में हाल में हुई चतुर्थ श्रेणी (गार्ड) भर्ती में भारी अनियमितता की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए जांच कमेटी भी गठित कर दी गई है। जिला सहकारी बैंक देहरादून, पिथौरागढ़ और नैनीताल में चतुर्थ श्रेणी (गार्ड) भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत मिली है,
जिस पर आर मीनाक्षी सुंदरम ने संबंधित जिला सहकारी बैंकों में अनियमितता की जांच कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।


