चमोली पुलिस ने धुर नक्सली इलाके से साइबर ठग को किया गिरफ्तार–

by | Apr 2, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

चमोली–ऑक्सीजन सीएसपी दिलवाने के नाम पर 1,49,400 रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने वाले साइबर ठग को चमोली पुलिस मुंगेर (बिहार) से गिरफ्तार कर लाई है।  पुलिस के अनुसार, 10 जनवरी 2022 को लक्ष्मण सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी- पगना,घाट चमोली द्वारा कोतवाली चमोली पर आकर तहरीर दी की माई ऑक्सीजन कम्पनी की वेबसाईट पर मेरे द्वारा सीएसपी (कस्टमर सर्विस प्वाइंट) के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया था। 21 दिसंबर 2021 को मुझे 9800359957 नंबर से फोन आया तथा मेरे से सीएसपी लेने के लिए और रजिस्ट्रेशन व सिक्योरिटी मनी के रुप नें अलग अलग खातों में 1,49,400 (एक लाख उनचास हजार चार सौ रुपये) की धोखाधड़ी की गयी।

शिकायत के आधार पर कोतवाली चमोली में मु0अ0सं0 03/2022 धारा 420 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी घाट सुमित चौधरी द्वारा की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा उक्त प्रकरण में धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्तों की तलाश व गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम को बिहार रवाना किया गया।

सर्विलांस सैल द्वारा दी गई सूचना/लीड व तीन बैंक खातों की KYC की जानकारी के आधार पर पुलिस टीम जिला मुंगेर पहुंची। खाता धारक व मोबाइल नंबर की जानकारी के आधार पर  प्रकाश में आये अभियुक्त नन्दुकुमार पुत्र रामबहादुर पासवान निवासी बौखड़ा जिला मुंगेर (बिहार) के घर पहुंचे। पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं पाया। पूछताछ के लिए आरोपी को थाना धरहरा लाया गया। जहां अभियुक्त नन्दुकमार से खाताधारक संख्या 110010755947 में दिनांक 24 दिसंबर 2021 को 20,000 रुपये 27 दिसंबर को 16,800 रुपये के बारे व अभियुक्त के मोबाइल नंबर 9534764184 अन्य दो खाता संख्या में पूछताछ पर कोई सहीं जानकारी नही दे पाया।

वादी द्वारा बताये गये खाता संख्या से पुष्टि होने पर तीन खातों में कुल 72,600 रुपये की धनराशि स्थानांतरण की गयी। नन्दुकुमार का मोबाइल नंबर तीनों बैंक खातों में घटना के समय प्रयुक्त किया गया। उक्त व्यक्ति के पास से धोखाधड़ी में प्रयुक्त TECNO K26  मल्टीमीडिया व INTEL कंपनी का कीपैड फोन प्राप्त हुआ। जिसके बाद मु0अ0सं0 03/2022 वादी लक्ष्मण सिंह  के खाते से एक लाख उनचास हजार चार सौ रुपये विभिन्न खाते में की गयी। ट्रांजेक्शन डिटेल्स दिखायी गयी तो यह कोई भी जानकारी स्पष्ट रुप से नही दे सका। धोखाधड़ी के सम्बन्ध में स्पष्ट जानकारी न देने पर अभियुक्त नंदू को मुंगेर (बिहार) से गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर उत्तराखण्ड़ लाया गया है।

जनता से पुलिस अधीक्षक श्वैता चौबे की अपील– 

–ऑनलाइन जॉब दिलाने वाली वेबसाईट पर रजिस्ट्रेशन के उपरान्त यदि आपको फोन कॉल/वाट्सअप्प के माध्यम से चयनित होने/नौकरी प्राप्त करने के लिए धनराशि की मांग की जाती है तो सतर्क हो जायें, किसी भी प्रकार की धनराशि जमा करने से पूर्व भली प्रकार जांच(भौतिक सत्यापन) अवश्य कर लें। 

— कस्टमर केयर से बताकर फोन करने वाले व्यक्ति की बातों में न आये और न ही उसे अपने बैंक संबंधी जानकारी साझा करें।

— कोई भी शक होने पर तत्काल नजदीकी थाने या वर्चुअल पुलिस स्टेशन को सम्पर्क करें व आर्थिक साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सम्पर्क करें।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!