अनदेखीः चमोली में दो दिनों से तीन गांवों में छाया अंधेरा– 

by | Apr 2, 2022 | चमोली, समस्या | 0 comments

नंदानगरः यह दुर्भाग्य ही है कि जिस उत्तराखंड से बहने वाली नदियों से बिजली उत्पन्न कर बाहरी प्रदेशों को सप्लाई किया जा रहा है, लेकिन खुद उत्तराखंड के गांव बिजली के लिए तरस रहे हैं। यहां नदियों पर कई जल विद्युत परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जबकि कई परियोजनाएं बिजली उगल रही हैं, बावजूद इसके ग्रामीणों को अंधेरे में रातें गुजारनी पड़ रही है। 

नंदानगर विकास खंड के पर्यटन ग्राम रामणी, घूनी और पडेरगांव में पिछले दो दिनों से बिजली गुल है। ग्रामीण ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बिजली ठप होने का कारण पूछ रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई सूचना नहीं दी जा रही है। ‌तीनों गांवों के करीब 800 परिवार बिजली के लिए तरस रहे हैं। बिजली न होने से गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है, जिससे जंगली जानवर भी आबादी क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। 

पूछे जाने पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली की लाइन शिफ्टिंग का काम चल रहा है। रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार का कहना है कि बिजली शिफ्टिंग के बारे में ग्रामीणों को कोई सूचना नहीं दी गई है। बिजली विभाग के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ‌बिजली सेवा बहाल नहीं की गई तो ऊर्जा निगम के कार्यालय परिसर में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। 

Latest News

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
error: Content is protected !!