ग्रामीणों की दरकार, बंदर, लंगूरों से मुक्ति दो धामी सरकार– 

by | Apr 3, 2022 | चमोली, समस्या | 0 comments

–पहाड़ के गांवों में ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक बंदरों और लंगूरों का आतंक बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों और लंगूरों के डर से कई काश्तकारों ने अपनी उपजाऊ भूमि को बंजर डाल दिया है, जबकि साग-सब्जी के खेतों को भी बंदर चट कर दे रहे हैं। इतना ही नहीं बंदरों के डर से ग्रामीण आम रास्तों से गुजरने में भी कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने  धामी सरकार से इन जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है।

बंदरों के आतंक से कई ग्रामीणों ने अपने उपजाऊ खेतों को जोतना ही छोड़ दिया है। बंदर खेतों में फसलों को तो घरों में खाद्य सामग्री को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बंदरों से निजात दिलाने के लिए सरकार को कारगर योजना बनानी चाहिए।  बंदर अब घरों के अंदर आने से भी नहीं डर रहे हैं।

बच्चों के हाथों से रोटी भी छीनकर ले जा रहे हैं। फल-सब्जी के साथ ही पौधों को बंदर नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रतिवर्ष बंदरों की तादात बढ़ती जा रही है। महिला मंगल दल अध्यक्ष माहेश्वरी देवी, कुसुम, शशिकला और सतेश्वरी देवी का कहना है कि धामी सरकार से एक ही मांग है कि बंदरों के आतंक से मुक्ति दी जाए। महिलाओं का खेतों में जाना भी मुश्किल हो गया है। बंदरों के साथ ही अब लंगूर भी गांवों में पहुंच गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार वन विभाग से इन्हें पिंजरे में कैद करने की मांग की गई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!