सरकार बेरोजगारों के साथ कर रही अन्यायः जोत सिंह बिष्ट–

by | Apr 3, 2022 | आंदोलन, नई टिहरी | 0 comments

 
–उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगारों के साथ अन्याय कर रही है। स्वास्थ्य विभाग में जिन कर्मचारियों ने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की देखभाल की, आज उन्हीं संविदा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

जिला मुख्यालय नई टिहरी में धरने पर बैठे स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए उपनल कर्मियों के धरने को समर्थन देते हुए उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थिति में जिन स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान की परवाह न किए बगैर घर-परिवार छोड़कर कोरोना मरीजों की सेवा की और आज भाजपा सरकार में आते ही उनको घर बिठाने का काम कर दिया। 

उन्होंने कहा भाजपा सरकार अहंकार में डूब गई है, जिस कारण उन्हें किसी भी वर्ग का दुख दर्द नहीं दिख रहा है। आज प्रत्येक क्षेत्र में हताशा और निराशा का माहौल है, लेकिन भाजपा के लोग उपरोक्त कर्मचारियों को इसलिए हटा रहे उनको हटाकर पुनः अपने चहेतों को उन पदों पर बैठाया जा सके। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि सरकार बेरोजगार नौजवान साथियों के साथ अन्याय कर रही है आज बेरोजगारों में हताशा और निराशा का माहौल है लोग भाजपा को समर्थन देकर पछता रहे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विजय गुनसोला और प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने बेरोजगारों को समर्थन देते हुए कहा कि हमारे विधायक सदन में आपकी बात उठाएंगे और सड़क पर हम आपके साथ सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाएंगे।

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!