थरालीः थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को परिजनों की ओर से इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि घटना एक अप्रैल की है। नाबालिग थराली से अपने घर जा रही थी।
सड़क से जाते वक्त भेटा गांव का युवक रॉबिन सिंह ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसे जुनीधार वाली सड़क पर ले गया। जहां वह बच्ची से छेड़छाड़ करने लगा। नाबालिग बच्ची ने इसका विरोध किया और शोर मचाया, मौका पाकर पीड़िता गाड़ी से कूदकर भाग गई।
उसने अपने साथ घटित घटना को अपने परिजनों को बताया, जिस पर परिजनों ने थाना थराली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी की धरपकड़ शुरू की और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

