भाजपा नेताओं ने ही हराया धामी को, अब होगी बड़ी कार्रवाई–

by | Apr 3, 2022 | देहरादून, राजनीति | 0 comments


रिपोर्ट तैयार, कई बड़े नेताओं के नाम आ रहे सामने — 

— मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हाल में हुए विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। उनकी इस हार के पीछे भाजपा के ही कई बड़े नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। अंदरखाने इसकी रिपोर्ट भी तैयार हो गयी है। चार अप्रैल  यानि आज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के प्रभारी देहरादून आ रहे हैं, उसके बाद इन भीतरघाती नेताओं पर कोई बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। इसके साथ ही भाजपा की जिन अन्य 22 सीटों पर हार हुई है वहां की हार की समीक्षा रिपोर्ट तैयार हो गयी है।

पार्टी उन सभी कार्यकर्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करने की तैयारी में हैं जिन्होंने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम किया है। चार अप्रैल यानि आज प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महसचिव देहरादून आ रहें हैं। वह प्रदेश नेतृत्व के साथ हार के कारणों की गहनता से समीक्षा करेंगे।

पार्टी के जिन नेताओं को विधानसभा क्षेत्रों की हार की समीक्षा का जिम्मा सौंपा गया था, उनकी रिपोर्ट पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा, वहां इसके पीछे कई बड़े नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। यह भी माना जा रहा है कि पार्टी ऐसे नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के मूड़ में है। प्रदेश में भाजपा दूसरी बार लगातार प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर सत्ता में लौटी। हालांकी यह जीत पिछली जीत के मुकाबले 10 सीटों के अंतर से कम रही। अब देखना यह होगा कि चार अप्रैल को पार्टी की समीक्षा बैठक में क्या निकलकर आता है। 

 

Latest News

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...
error: Content is protected !!