पांच साल से अनुपस्थित चल रही शिक्षिका को किया बर्खास्त– 

by | Apr 5, 2022 | कार्रवाई, पौड़ी | 0 comments

कर्मचारी सेवा नियमावली के उल्लंघन पर शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई– 

पौड़ीः पांच सालों से विद्यालय से अनुपस्थित शिक्षिका को शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। शिक्षिका को कई बार नोटिस भेजे गए, बावजूद इसके वह विद्यालय नहीं पहुंची, जिस पर अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा (गढ़वाल) ने पांच साल से अनुपस्थित रहने व कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन करने पर अध्यापिका को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। हरिद्वार जिले में स्थित राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लंढौरा में सेवारत सहायक अध्यापिका सुरक्षा सैनी नवंबर 2016 से बिना बताए विद्यालय से अनुपस्थित चल रही हैं।

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट के अनुसार, राकउमावि लंढौरा में सेवारत सहायक अध्यापिका सुरक्षा सैनी गणित विषय में तैनात है, लेकिन अध्यापिका बिना बताए ही नदारद चल रही हैं, जिससे विद्यालय में पठन-पाठन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अपर निदेशालय ने समाचार पत्रों के माध्यम से भी शिक्षिका को 27 अगस्त 2021 को अपर निदेशक कार्यालय में प्रस्तुत होने व अपना पक्ष रखने का अंतिम मौका भी दिया गया। इसके बाद भी शिक्षिका एडी कार्यालय में अपना पक्ष रखने नहीं पहुंची। बिना बताए विद्यालय से अनुपस्थित रहने और कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन पाए जाने पर सहायक अध्यापिका सुरक्षा सैनी की सेवा समाप्त कर दी गई है।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!