पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आया जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी–

by | Apr 5, 2022 | चमोली, जागरुकता, पर्यावरण | 0 comments

विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड व छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली– 

पीपलकोटीः जवाहर नवोदय विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड वह छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली आयोजित की गई। जिसे प्राचार्य आरआर सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। रैली में शामिल हुए छात्र-छात्राओं, स्वयं सेवी और स्काउट गाइड ने आम जनता को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान  किया। रैली का आयोजन नगर क्षेत्र में भी किया गया। इस दौरान कुल 75 एनसीसी कैडेट्स, 20 स्काउट गाइड और 70 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर छात्र-छात्राओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। प्राचार्य आरआर सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षित होगा तो विश्व में आपदाओं का ग्राफ कम होगा, पेयजल की समस्या दूर होगी और हमें शुद्घ हवा मिल सकेगी। इस मौके पर लेफ्टिनेंट फिरोज अहमद, दिनेश थापा, हेमलता, अनीता राजावत, श्रद्धा शुक्ला, रजनी व  सोनाली आदि मौजूद रहे।  

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!