चिपको नेत्री गौरा देवी को सम्मान देने के नाम पर यह कैसा मजाक– 

by | Apr 6, 2022 | चमोली, समस्या | 0 comments

पढेंः सरकार से क्यों खफा हो गए गौरा देवी के बेटे चंद्र सिंह–

चमोलीः चिपको आंदोलन की सूत्रधार गौरा देवी के इकलौते पुत्र 78 वर्षीय चंद्र सिंह उत्तरखंड सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज हैं। दरअसल, वर्ष 2016 में राज्य स्थापना दिवस पर सरकार ने गौरा देवी को उत्तराखंड रत्न सम्मान के लिए चयनित किया। इस सम्मान में गौरा देवी को पांच लाख, एक रुपये की सम्मान राशि भी दी जानी थी, लेकिन आज तक उनके वारिसदार को यह सम्मान राशि नहीं दी गई है। साफ है कि अफसरशाही की उदासीनता के कारण सरकार किरकिरी हो रही है। 

पांच साल पहले 2016 में उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड रत्न की घोषणा की थी। गौरा देवी समेत नौ लोगों को उत्तराखंड रत्न के लिए चयनित किया गया था। इस सम्मान में प्रशस्ति पत्र व पांच लाख एक रुपये की सम्मान राशि दी जानी थी। उत्तराखंड शासन ने सम्मान राशि देने के लिए गौरा देवी के पुत्र चंद्र सिंह से वारिस प्रमाण-पत्र व मृत्यु प्रमाण-पत्र की मांग की, जिस पर उन्होंने उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद को आवश्यक प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराए, लेकिन आज तक उन्हें सम्मान राशि का भुगतान नहीं हो पाया है।

कागा गरपक के ग्राम प्रधान व प्रधान संगठन के जिला महामंत्री पुष्कर सिंह राणा ने इस संबंध में सूचना के अधिकार के तहत उत्तराखंड शासन से सूचना मांगी तो इस बात का खुलासा हुआ कि गौरा देवी के वारिसदार न मिलने के कारण सम्मान निधि की राशि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद को लौटा दी गई है, जबकि गौरा देवी के बेटे चंद्र सिंह का कहना है कि जिस दिन गौरा देवी को मरणोप्रांत उत्तराखंड रत्न से सम्मानित करने के लिए उन्हें देहरादून बुलाया गया था, तो उसी दिन उनसे वारिस व मृत्यु प्रमाण पत्र की मांग क्यों नहीं की गई। कार्यक्रम संपन्न होने के एक माह बाद उन्हें पत्र के माध्यम से प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कहा गया, उसी दौरान प्रमाण पत्र जमा करने के बाद भी सम्मान राशि का भुगतान अभी तक भी क्यों नहीं किया गया।  

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!