ध्याणियों के साथ ही कई गांवों के श्रद्घालुओं ने मंदिर में की पूजा-अर्चना–
नंदप्रयागः चैत्र नवरात्र पर नंदप्रयाग के प्राचीन चंडिका मंदिर में श्रद्घालुओं का हुजूम उमड़ रहा है। मंदिर में बड़ी संख्या में ध्याणियां माता के दर्शनों और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रही हैं।
नंदप्रयाग के साथ ही मंगरोली, मेहड़बगठी, ग्वाई, सकंड, सेम, रामबोरी के अलावा समीपवर्ती कई गांवों के श्रद्घालुओं ने बुधवार को मंदिर में माता की पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया।
ज्योतिषाचार्य पंडित लक्ष्मी प्रसाद सती का कहना है कि माता चंडिका के दर्शन मात्र से कई जन्मों के पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस मौके पर मंगरोली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी, गजेंद्र सिंह कंडेरी, नरेंद्र कठैत के साथ ही कई श्रद्घालुगण मौजूद थे।

