जखोली सैनिक स्कूल-अभी नहीं तो कभी नहीं, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र, बजट की मांग–

by | Jul 26, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

चमोली। बहुगुणा विचार मंच के गढ़वाल-कुमाऊं संयोजक और वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान रूद्रप्रयाग जनपद के जखोली में स्वीकृत सैनिक स्कूल की ओर खींचा है। उन्होंने कहा कि कहा कि वर्ष 2015 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृपा से उत्तराखंड के जनपद रुद्रप्रयाग में सैनिक स्कूल की स्थापना का निर्णय भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया था। पूर्व में स्कूल का शिलान्यास उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और बाद में त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा भी किया गया था। परंतु अभी तक इसका निर्माण प्रारंभ नहीं हो पाया है, जिससे पर्वती क्षेत्र की जनता में घोर निराशा है। स्कूल के प्रारूप के अनुसार इसकी प्रवेश क्षमता लगभग 650 छात्रों की होगी और इसके लिए उत्तराखंड के छात्रों को लगभग 60% आरक्षण प्रदान किया जाना है। सैनिक बाहुल्य प्रदेश उत्तराखंड को यह अनमोल सौगात होगी, परंतु अफसरों की लालफीताशाही के कारण इसकी स्थापना में विलंब हो रहा है और वर्तमान में इससे संबंधित पत्रावली उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा विभाग देहरादून के बजट की स्वीकृति के अभाव में लंबित है। सैनिक स्कूल की स्थापना से सैनिक बाहुल्य क्षेत्र के नौजवानों को फौज में भर्ती होने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा, जिससे संपूर्ण उत्तराखंड का विकास होगा, उत्तराखंड के लिए इसकी स्थापना एक कारखाने की तरह होगी, जो कि 100-200 साल तक उत्तराखंड के सैनिकों और अफसरों की फौज तैयार करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग उठाई है कि इस प्रकरण में व्यक्तिगत रुचि लेकर सैनिक स्कूल जखोली के निर्माण के लिए आदेश पारित करें। 

Latest News

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...
error: Content is protected !!