चमोलीः इस होनहार छात्रा ने की नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण–

by | Apr 6, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments


सीएसआईआर यूजीसी की ओर से आयोजि की गई परीक्षा, गोपेश्वर महाविद्यालय का नाम किया ऊंचा– 

गोपेश्वरः राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की छात्रा लक्ष्मी ने वनस्पति विज्ञान में सीएसआईआर यूजीसी नई दिल्ली द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण  की है। उनकी इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण महाविद्यालय में खुशी का माहौल बना है। लक्ष्मी के पिता जीवन लाल वर्तमान में गोपेश्वर महाविद्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं।लक्ष्मी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, प्राध्यापकों एवं खुद की मेहनत को दिया है।

लक्ष्मी ने यह सफलता तीसरे प्रयास में प्राप्त की है।अब वह शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में  नया मुकाम हासिल करना चाहती है।
छात्रा की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए प्रभारी प्राचार्य डा मनीष डंगवाल ने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का काम करेगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के मीडिया कॉर्डिनेटर डा. दर्शन सिंह नेगी, वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रभारी डा प्रियंका उनियाल, डॉ पूनम टाकुली, डॉ रूपेश कुमार, डॉ गिरजा रतूड़ी, डॉ गिरधर जोशी, डॉ अरविंद भट्ट आदि ने खुशी जताई है।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!