चमोलीः स्वास्थ्य महानिदेशक डा. ‌तृप्ति बहुगुणा ने ली चारधाम यात्रा की समीक्षा बैठक–

by | Apr 6, 2022 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

महकमे के अधिकारियों को दिए ये निर्देश —

गोपेश्वर। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. तृप्ति बहुगुणा ने बुधवार को गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ली। स्वास्थ्य महानिदेशक के चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले व्यवस्थाएं चाक-चौबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीर्थस्थलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। ‌इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सकों को पूरे मनोयोग के साथ तैयार रहना है। 

बुधवार को स्वास्थ्य महानिदेशक गोपेश्वर जिला चिकित्सालय पहुंची। सबसे पहले उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों, चिकित्सकों व कर्मचारियों के साथ चारधाम यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि ‌यात्रा पड़ाव व तीर्थस्थलों के चिकित्सालयों में दवाईयों व उपकरणों की कमी है तो उस कमी को यात्रा से पहले ही पूरा कर लिया जाए। चिकित्सालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। 

स्वास्थ्य महानिदेशक ने कहा कि चारधामों व प्रमुख यात्रा पड़ावों में रोटेशन पर तैनात किए जाने वाले फीजिशियन को कॉर्डियोलॉजिस्ट का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिससे किसी भी तीर्थयात्री को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए चिकित्सकों व स्वास्थ्य अधिकारियों को हर समय आगे रहना होगा। इस मौके पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. जीएस राणा, डिप्टी सीएमओ डा. उमा रावत, डा. बीपी सिंह, चीफ फार्मेसिस्ट रमेश नेगी, प्रशासनिक अधिकारी राकेश कपरुवाण, वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक लक्ष्मण सिंह पंवार के साथ ही समस्त चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...
error: Content is protected !!