सीएम सख्तः चिपको नेत्री गौरा देवी के बेटे को मिलेगी पांच लाख की सम्मान राशि– 

by | Apr 7, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के डीएम को दिए ये निर्देश– 

चमोली। चिपको आंदोलन की सूत्रधार गौरा देवी के बुजुर्ग बेटे चंद्र सिंह को उत्तराखंड रत्न की सम्मान राशि जल्द मिल जाएगी। सम्मान राशि में उन्हें पांच लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार को निर्देश दिए कि गौरा देवी के बेटे को देहरादून बुलाकर ससम्मान उत्तराखंड रत्न की धनराशि दी जाए। दरअसल, वर्ष 2016 को राज्य स्थापना दिवस पर गौरा देवी को उत्तराखंड रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

गौरा देवी के 78 वर्षीय बेटे चंद्र सिंह को ‌देहरादून बुलाया गया। उन्हें सम्मान में प्रश‌स्ति पत्र तो दिया गया, लेकिन सम्मान राशि पांच लाख रुपये का भुगतान करने के लिए वारिस और मृत्यु प्रमाण पत्र मांगा गया। ये प्रमाण पत्र चंद्र सिंह ने जमा भी कर लिए थे, लेकिन अधिकारियों के लापरवाह रवैये के कारण आज तक गौरा देवी के इकलौते वारिसदार चंद्र सिंह को यह सम्मान राशि नहीं मिल पाई थी। इस मामले में कागा गरपक के ग्राम प्रधान और जिला प्रधान संगठन के जिला महामंत्री पुष्कर सिंह राणा ने सूचना अधिकार के तहत सूचना मांगी तो पता चला कि यह धनराशि उत्तराखंड पर्यटन परिषद के पास है। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‌देहरादून जिला प्रशासन को शीघ्र सम्मान राशि देने के निर्देश दिए हैं। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!