चमोलीः हिमाचल में आयोजित स्कींग में उत्तराखंड ने जीते तीन कांस्य पदक–

by | Apr 7, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

जोशीमठ पहुंचने पर खिलाड़ियों का हुआ जोरदार स्वागत–

जोशीमठः चमोली जनपद खिलाड़ियों की नर्सरी है। यहां के खिलाड़ी हर स्तर पर जनपद और राज्य का नाम ऊंचा कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के लाहुल घाटी के सिस्सू के पास शेतीनाला में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय ओपन स्की एंड स्नो बोर्ड अल्पाइन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खाते में तीन ब्रांज मेडल आए। बेहतर प्रदर्शन कर जोशीमठ लौटे खिलाड़ियों का पैनखंडा युवा संघर्ष समिति की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।

हिमाचल के लाहुल में पहली बार स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से नौ टीमों के 215 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें आर्मी, आईटीबीपी, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लाहुल स्पीति के साथ उत्तराखंड की 32 सदस्यीय टीम शामिल थी। उत्तराखंड की टीम से जोशीमठ के तीन एथलीट भारती भुजवाण, प्रियांशु कवाण और प्रियांशी भट्ट ने तीन ब्राउंज मेडल जीते।

खिलाड़ियों के जोशीमठ पहुंचने पर समीर डिमरी, अमित सती, विवेक पंवार, संतोष कुंवर, संजय कुंवर, विकेश डिमरी सहित अन्य लोगों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!