एक महिला से की थी रिश्वत देने की मांग, विजिलेंस की टीम को पहुंची थी शिकायत पर हुई कार्रवाई–
— विजिलेंस की टीम ने कानूनगो को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला रुड़की का है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से तहसील में हड़कंप मचा है। बताया गया कि रुड़की तहसील में तैनात कामनगो राजकुमार सैनी ने एक महिला से किसी कार्य के लिए रिश्वत की मांग की थी। महिला ने मामले की शिकायत विजिलेंस से की थी। महिला की शिकायत पर विजिलेंस की टीम शुक्रवार को तहसील पहुंची। इस दौरान महिला 15 हजार रुपये लेकर कानूनगो के पास पहुंची। जैसे ही कानूनगो ने महिला से पैसे लिए तो पहले से तैनात विजिलेंस की टीम ने उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई में सिविल लाइंस के कोतवाली इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान, गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


