पंच केदारों में इस केदार मंदिर के दरवाजे तोड़े, मंदिर को पहुंचाई क्षति–

by | Apr 9, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

 केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची, मंदिर में तोड़फोड़ पर पुजारियों में आक्रोश–

गोपेश्वर। चमोली जनपद में सुदूर बुग्यालों में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रना‌थ मंदिर के दरवाजे टूटे मिले, सील लगा ताला दरवाजे पर ही मौजूद है। मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। मंदिर में इस प्रकार के कृत्य से पुजारियों और हक-हकूकधारियों में गुस्सा है। मंदिर की धर्मशाला में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया है।

हक-हकूकधारियों ने जिला प्रशासन से मामले की शीघ्र जांच कर कार्रवाई की मांग की है। बेमरु गांव के रविंद्र सिंह का कहना है कि यदि किसी असामाजिक तत्व ने यह हरकत की है तो कड़ी कार्रवाई अमल में ली जानी चाहिए। वास्तविक स्थिति भी सामने आनी चाहिए। रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी आचार्य पंडित हरीश भट्ट ने केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अधिकारियों से मामले में गहराई से जांच करने की मांग की है।

कहा कि रुद्रनाथ में पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की आवाजाही सीमित की जाए, देवस्थल व आस्था पथ पर कहीं भी होटल खोलने की अनुमति न दी जाए और परिक्षेत्र में शराब पीने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया जाए। रुद्रनाथ मंदिर तक जाने के लिए अलग-अलग गांवों से रास्ते खोले जाएं, जिससे तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की सही से जांच व पूछताछ हो सके। 

Latest News

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...
error: Content is protected !!