देवप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के समीप ही एक सब्जी का ट्रक खाई में जा गिरा। ट्रक चालक प्रताप और नारायण दीप की गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। दुर्घटना में वाहन चालक प्रताप पुत्र भरत सिंह, निवासी- ग्राम उस्तोली, नंदप्रयाग घाट, जिला-चमोली, ऋषि पाल पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम महावतपुर थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर और नारायण दीप पुत्र राम चरण निवासी डाट काली हवेली हरिद्वार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह चार से पांच बजे के बीच की है, तब अंधेरा था। इन दिनों बारिश से बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर खतरनाक बना हुआ है। ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य से भी सड़क का कई हिस्सा धंस रहा है। भारी वाहनों को गुजरने में भी दिक्कतें हो रही है।
खाई में गिरा सब्जी का ट्रक, चालक के साथ ही एक अन्य हुआ घायल–
by laxmi Purohit | Jul 27, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

Latest News
एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...
अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...
कौथिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौथिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्यर्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...
केदारनाथ धाम के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...
सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
प्रदेश प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, वेतन वृद्धि और अधिकार...
20 अप्रैल को टीएचडीसी, एचसीसी और प्रभावितों के बीच प्रस्तावित बैठक प्रशासन ने कर दी थी निरस्त, अब...
