मुझमें है दम नही किसी से कम–

by | Apr 12, 2022 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

पढ़ें क्या है पुलिस का एक साझू प्रयास पुलिस वाला गुरुजी का साथ कार्यक्रम– 

चमोली। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में “एक साझू प्रयास, पुलिस वाला गुरजी का साथ ” यानि “आपका औऱ पुलिस का सामूहिक प्रयास” की थीम पर महिला हेल्पलाइन द्वारा 12 अप्रैल को सुबोध प्रेम विद्या मन्दिर गोपेश्वर की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रशिक्षित महिला पुलिस कर्मी ऊषा राणा व ताइक्वांडो प्रशिक्षक द्वारा छात्राओं  को न सिर्फ आत्मरक्षा के बारे में सिखाया गया बल्कि सड़क चलते किस तरह से दूसरों की भी मदद करें उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी है।इस कार्यक्रम के तहत छात्राओं को पंच,किक, ब्लॉक,हाथ छुड़ाना,बाल को छुड़ाना और किसी भी प्रकार की पकड़ से खुद को छुड़ाना आदि सुरक्षा के तमाम दांव पेंच सिखाये गये।

उक्त जागरुकता कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, गौरा शक्ति एप, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, गुड टच बेड टच, मानव तस्करी व आपातकालीन नम्बर डायल-112 बारे में जानकारी दी गयी एवं अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तत्काल  अपने परिजनों और पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।  

स्कूली छात्राओं को महिला सम्बन्धी होने वाले साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के तरीके, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एवं दुष्प्रभाव, सोशल साइट की जानकारी एवं सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों साइबर क्राइम आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुशीला भट्ट, प्रभारी हेल्पलाइन उपनिरीक्षक मीता गुसांई, ‌महिला कॉस्टेबल अनीता आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!