गोपेश्वर। चमोली भाजपा जिला उपाध्यक्ष तारेंद्र थपलियाल की फेसबुक आईडी को हैकरों ने हैक कर दी। उनके नाम से एक मित्र को 20 हजार रुपये की डिमांड कर दी। जिला उपाध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से भी इसकी शिकायत की है। तारेंद्र थपलियाल की आईडी से एक समाचार पत्र से जुड़े पत्रकार से पैसे की मांग की गई। जिस पर पत्रकार को जिला उपाध्यक्ष की आईडी हैक होने का शक हुआ। उन्होंने श्री थपलियाल को शीघ्र मामले की सूचना दी। हैकर ने उनसे कहा कि वे दिल्ली में हैं, और तत्काल उन्हें 20 हजार रूपये की जरुरत है। इस समय ज्यादा बात करने का समय नहीं है। आपके पास यदि गुगल पे या फोन पे की सुविध है तो शीघ्र पैसे मेरे अकाउंट में डाल दो। लेकिन पत्रकार ने यह कहकर हैकर की जुबान बंद करा दी कि, आपके पास तो मेरा मोबाइल नंबर है, एक बार फोन पर यह बात कह दो। जिसके बाद हैकर ने संपर्क तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलते ही तारेंद्र थपलियाल की ओर से अपना एकाउंट की जांच कराई गई। मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को भी दे दी गई है। मौजूदा समय में फेसबुक आईडी अधिक हैक हो रही हैं। जागरुकता के अभाव में कई लोग हैकरों का शिकार भी हो रहे हैं। तो आप भी सतर्क रहें, और किसी भी हैकर के जाल में न फंसें।
हैकरों से सावधान- भाजपा जिला उपाध्यक्ष की फेसबुक आईडी पर की बीस हजार रुपये देने की मांग–
by laxmi Purohit | Jul 27, 2021 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

Latest News
अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...
ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...
इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...
कलश साहित्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने की नगर पंचायत को पांच लाख, वार्डों को एक-एक लाख रुपये की...
दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया-- घनसाली (टिहरी)।...
अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

