विशेषज्ञों ने गोरैया संरक्षण पर दिया जोर– 

by | Apr 13, 2022 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित हुई गोरैया संरक्षण पर संगोष्ठी– 

 गोपेश्वरः राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर (चमोली) में वनस्पति विज्ञान विभाग तथा जंतु विज्ञान विभाग द्वारा गोरैया संरक्षण पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का लक्ष्य विद्यार्थियों को गौरैया की पारिस्थितिक भूमिका व महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम का आरंभ करते हुए डॉ. मनीष कुकरेती ने गौरिया संरक्षण के विभिन्न पक्षों पर चर्चा की। डॉ. प्रियंका उनियाल ने गोरैया संरक्षण के लिए विद्यार्थियों से सूक्ष्म बदलाव पर जोर देने की बात कही। एम0.एस.सी. तृतीय सेमेस्टर के छात्र आयुष पंत, शालू व बबीता राणा ने गोरैया के संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनीष डंगवाल ने विद्यार्थियों को गोरैया संरक्षण को अपने स्तर से कार्यरत होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. पूनम टाकुली, डॉ. रूपेश कुमार तथा एमएससी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। इस दौरान गोरैया संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास पर भी जोर दिया गया। 

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!