पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब के मुख्य पड़ाव गोविंदघाट में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बैशाखी–
गोविंदघाटः पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब के प्रमुख पड़ाव गोविंदघाट में बुधवार को बैसाखी पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बैशाखी पर्व पर गोविंदघाट गुरुद्वारे में इस साल की पहली अरदास पढ़ी गई। बैशाखी पर्व से ही हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। गोविंदघाट गुरुद्वारे में बुधवार को सुबह से ही श्रद्घालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। यहां दिल्ली, पंजाब, जालंधर, चंडीगढ़ के साथ ही अमेरिका से भी सिख श्रद्घालु पहुंचे थे। इस दौरान श्रद्घालुओं ने पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन कर अरदास में भाग लिया।

