चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर की सुरक्षा को लेकर पुजारी, हकहकूकधारी चिंतित– 

by | Apr 13, 2022 | चमोली, समस्या | 0 comments

उठी मांगः कपाट खुलने से पहले मंदिर सहित पुजारी निवासी में हुए नुकसान को किया जाए ठीक– 

गोपेश्वर: चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर में कुछ दिन पूर्व हुई तोड़फोड़ के बाद अब मंदिर के पुजारी और हकहकू‌कधारी मंदिर की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग से मंदिर के कपाट खुलने से पहले मंदिर में सुधारीकरण कार्य करने के साथ ही सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की है। 

रुद्रनाथ मंदिर में नौ अप्रैल को तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस, वन विभाग, हकहकूकधारियों और पुजारियों की संयुक्त टीम वहां निरीक्षण के लिए गई थी। टीम ने वहां हुए नुकसान का जायजा लिया। टीम ने बताया कि मंदिर का मुख्य द्वार से लेकर गर्भगृह के चैनल गेट को भी तोड़ा गया है। 

मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट, प्रयागदत्त भट्ट, जनार्दन तिवारी, सुनील तिवारी, हकहकूकधारी देवेंद्र सिंह, नीरज बिष्ट ग्राम प्रधान ग्वाड़ आदि का कहना है कि मंदिर के दरवाजे टूटे होने के चलते कपाट खुलने तक मंदिर की सुरक्षा कैसे होगी। कोई भी असामाजिक तत्व यहां पहुंचकर आसानी से मंदिर के अंदर घुसकर गर्भगृह को नुकसान पहुंचा सकता है। भगवान रुद्रनाथ की शिलामूर्ति के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है। उनका कहना है कि मंदिर के कपाट १९ मई को खुलने हैं, तब तक सेंचुरी एरिया होने के चलते वन विभाग के अलावा वहां कोई नहीं जा सकता है।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!