बैसाखी मेले पर उमड़े मेलार्थी, किया मेष सक्रांति का गंगा स्नान– 

by | Apr 13, 2022 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

उत्तराखंड में बैशाखी मेला प्राचीन समय से ही भव्य रुप से मनाया जाता है, यह स्नान पर्व भी– 

— बुधवार को उत्तराखंड में बैशाखी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि में बैशाखी मेला प्राचीन समय से ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जब संचार के सीमित साधन थे, या यूं कहें कि संचार का माध्यम सिर्फ डाक विभाग था, तो सगे-संबंधियों के मेल मिलाप के कुछ  खास अवसर होते थे, उनमें से प्रमुख था बैशाखी मेला। अगस्त्यमुनि में पुराने पोस्ट ऑफिस के बाहर से अपनी बेटी, बहन, दीदी, भुली आदि को मिलने के लिए दूर दराज के गांवों से बुजुर्ग महिलाएं एक दिन पहले ही पहुंच जाती थी। रात ‌कब सड़क किनारे बीत गई, उन्हें पता ही नहीं चलता था। अपनी खट्टी मीठी बातों में महिलाएं खो जैसी जाती थी। बैशाखी मेले पर गजब का उत्साह देखने को मिलता था।

बच्चे सीटी बजाने, बांसुरी, छुनछुन लाने, आइसक्रीम, जलेबी, छोले खाने, पिक्चर हॉल में फिल्म देखने जैसे मनोरंजन के साधनों पर अपने पैसे खर्च कर देते थे। आज बैशाखी मेले ने मॉडर्न रुप धारण कर लिया है। आज बाजार प्लास्टिक सामान से भरा है। आज के मॉडर्न लोगों की हर दिन बैशाखी तो हर दिन दीवाली होती है। इधर, बैसाखी स्नान पर्व पर हरिद्वार में श्रद्घालुओं की काफी भीड़ उमड़ी रही। शहर के होटलों के साथ के धर्मशालाएं व गंगाघाटों पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। वहीं, बाजारों में भी यात्रियों ने जमकर खरीदारी की। मंदिरों में भी पहुंचकर दर्शन किए। आज बैसाखी के साथ ही मेष संक्रांति का भी स्नान होगा।  

Latest News

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...
error: Content is protected !!