चमोली जनपद में शराब कारोबारियों के कब्जे में आबकारी विभाग, न शराब की अवैध तस्करी रुक रही, न ओवर रेटिंग–
चमोलीः पुलिस प्रशासन की अवैध शराब के विरोध में चल रही धर पकड़ से अवैध शराब कारोबारी बैचेन हैं। पुलिस अभी तक अवैध तरीके से हो रही शराब की तस्करी में हजारों शराब की पेटियां बरामद कर चुकी हैं। ताजा मामला चमोली कोतवाली क्षेत्र का है। चमोली कोतवाली पुलिस ने एक कार से अंग्रेजी शराब की पकड़ी हैं। शराब तस्करी का ला रहा आरोपी फरार हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को चेकिंग के दौरान एक कार को रोकर उसकी जांच की तो उसमें सात पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर कार सीज कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
इधर, चमोली जनपद में लंबे समय से शराब के अवैध अड्डे भी चल रहे हैं। बदरीनाथ हाईवे पर ही कई दुकानें अघोषित शराब की दुकानों में तब्दील हो गई हैं। कई होटलों में भी शराब की अवैध रुप से तस्करी हो रही है, लेकिन आबकारी विभाग इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। स्थिति यह है कि अंग्रेजी शराब की दुकानों में खुलेआम ओवर रेटिंग चल रही है, लेकिन जिला आबकारी विभाग शराब कारोबारियों पर कार्रवाई करने से बच रहा है. ओवर रेटिंग के कई मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं. कई ग्रामीण क्षेत्रों तक भी रात के अंधेरे में अवैध रुप से अंग्रेजी शराब पहुंचाई जा रही रही है.

