पुलिस उपमहानिरीक्षक करन सिंह नगन्याल ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा–

by | Apr 20, 2022 | चमोली, चारधाम | 0 comments

 जोशीमठ से लेकर बदरीनाथ धाम तक किया गया निरीक्षण, पुलिस अ‌धिकारियों को दिए दिशा निर्देश– 

चमोलीः आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंनें यात्रा शुरू होने से पूर्व व्यवस्थाएं चाक-चौबंध करने के ‌निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए. सबसे पहले जोशीमठ पहुंचने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक को गार्द सलामी ली गई. उनके द्वारा जोशीमठ के नवनिर्मित टाइप थ्री भवनों व सम्पूर्ण कैम्पस का निरीक्षण किया गया.

एसडीआरएफ कैम्प का निरीक्षण करते हुए एसडीआरएफ के जवानों को आपदा या दुर्घटना के दौरान त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया. हेमकुण्ड यात्रा के मुख्य पड़ाव थाना गोविन्दघाट पहुंचकर गुरूद्वारा समिति के सदस्यों से मुलाकात की गई. पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा चौकी पाण्डुकेशर, चौकी लामबगड़ व लामबगड स्लाइड जोन, चौकी हनुमानचट्टी एवं बद्रीनाथ मन्दिर परिसर इत्यादि स्थानों का निरीक्षण कर समस्त सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली गई.

उन्होंने आगामी श्री बद्रीनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित, निर्विघ्न व सकुशल संचालित करने हेतु दिशा निर्देश दिये. इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, प्रतिसार निरीक्षक रविकान्त सेमवाल, निरीक्षक अभिसूचना ईकाई सूर्य प्रकाश शाह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जोशीमठ विजय भारती, थानाध्यक्ष गोविन्दघाट उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!