रंग लाई मुहिमः 62 साल बाद इस सरकारी स्कूल में छात्राओं ने लिया प्रवेश–

by | Apr 21, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

प्रवेशोत्सवः पहली बार विद्यालय में पठन-पाठन करेंगी छात्राएं–

गोपेश्वरः शिक्षा महकमे के सरकारी विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने की मुहिम रंग ला रही है. राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में पहली बार छात्राओं ने प्रवेश लिया है. विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू होने के बाद यहां पहली बार छात्राओं ने दाखिला लिया है. जिससे विद्यालय प्रशासन भी उत्साहित है. बुधवार को प्रवेशोत्सव के दिन तीन छात्राओं ने भी पहली बार विद्यालय में प्रवेश पाया है.

राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर की स्थापना 1960 में हाईस्कूल के रूप में हुई थी, उसके कुछ साल बाद इसे राजकीय इंटर कॉलेज बना दिया गया, तब से लेकर अभी तक यहां किसी छात्रा ने दाखिला नहीं लिया था, पिछले साल इसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय घोषित किया गया, जिसके चलते यहां सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू हो गया है, इसका असर यह हुआ कि यहां पर अब छात्राओं ने भी दाखिला लेना शुरू कर दिया है, बुधवार को प्रवेशोत्सव पर यहां तीन छात्राओं ने दाखिला लिया। विद्यालया प्रबंधन को उम्मीद है कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अन्य छात्राएं भी विद्यालय में प्रवेश लेंगी, कक्षा छह में तीन छात्राओं ने दाखिला लिया है,

विद्यालय में छात्राओं के दाखिले लेने से पूरा स्टाफ काफी प्रसन्न है, गोपेश्वर में बालिका इंटर कॉलेज के अलावा विद्यामंदिर, केंद्रीय विद्यालय सहित कई पब्लिक स्कूल संचालित होते हैं,

जीआईसी गोपेश्वर की वर्तमान में छात्र संख्या 452 है, बुधवार को कक्षा छह में 12 और नवीं में 21 नवीन दाखिले हुए हैं, विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह, उपप्रधानाचार्य डीएस कंडेरी, एनसीसी के कैप्टन कुंवर सिंह रावत, शिशुपाल सिंह, अनूप खंडूड़ी, भूपेंद्र रावत आदि ने नए छात्र-छात्राओं का फूल मालाओं से स्वागत किया, प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह ने बताया कि विद्यालय में पहली बार छात्राओं का प्रवेश लेना उत्साह बढ़ाने वाला है, विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू होने के बाद हमारी जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है, हम बेहतर से बेहतर शिक्षा देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे,

विद्यालय में एनसीसी सीनियर और जूनियर डिविजन, एनएसएस, स्काउट के साथ कई खेल गतिविधियां होती रहती हैं, विद्यालय के खिलाड़ी राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने जाते हैं, एनसीसी के कैडेट्स कई बार आरडी परेड में भी प्रतिभाग करने जा चुके हैं,

Latest News

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...

​शिकंजा: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे–

सीसीटीवी फुटेज में थाली भेंट गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ पाया गया जेपी कंपनी का...

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...
error: Content is protected !!