यात्रा तैयारीः  बदरीनाथ धाम की साज सज्जा का काम शुरु–

by | Apr 21, 2022 | चमोली, चारधाम | 0 comments

बदरीनाथ धाम के होटलों में जून माह तक की एडवांस बुकिंग, यात्रा को लेकर बना उत्साह– 

चमोलीः चारधाम यात्रा के लिए बदरीनाथ धाम में साज-सज्जा का काम शुरू हो गया है. बदरीनाथ सिंहद्वार के साथ ही मंदिर परिसर में रंग रोगन का काम जारी है, धाम की यात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से इन दिनों यहां बदरीनाथ मंदिर में रंगरोगन का काम चल रहा है. मंदिर में कई नक्काशीदार लकड़ियां लगाई गई हैं.

बदरीनाथ मंदिर में हर साल यात्रा शुरू होने से पहले उन पर रंग रोगन किया जाता है। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से बदरीनाथ मंदिर के चारों ओर रंग रोगन का काम नहीं हो पाया था, लेकिन इस बार यात्रा से एक माह पहले ही यहां साज सज्जा का काम शुरू हो गया है. आठ मई को बदरीनाथ धाम के कपाट आम श्रद्घालुओं के लिए खुल जाएंगे,

धाम में तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बना रहे श्रद्घालुओं की ओर से बदरीनाथ के होटलों में एडवांस बुकिंग की जा रही है. बताया जा रहा है कि धाम के होटलों में जून  माह तक की फुल बुकिंग चल रही है. बदरीनाथ में सरोवर पोर्टिको, स्नो क्रेस्ट, अलकनंदा जैसे बड़े होटलों में एडवांस बुकिंग की मारामारी चल रही है. 

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!