ऊर्जा प्रदेश के ये हैं हाल, बिजली के दाम भी बढ़े, कटौती भी–

by | Apr 21, 2022 | देहरादून, समस्या | 0 comments

 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लोगों को 24 घंटे बिजली देने का वायदा किया थाः यशपाल आर्य  

— कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लोगों को 24 घंटे बिजली और पानी देने का वायदा किया था, लेकिन, चुनाव जीतते ही सभी वादे हवा हवाई हो गए हैं, गर्मी में घंटों तक बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं, फसल बोई जा रही है, किसानों के ट्यूबवेल बन्द हैं, उद्योग बुरी तरह प्रभावित हैं जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है. अघोषित बिजली कटौती का असर राज्य में उद्योग, ग्रामीण क्षेत्रों समेत छोटे शहरों पर पड़ रहा है. प्रतिदिन ४ से ८ घंटे तक बिजली कटौती हो रही है. भाजपा सरकार बनते ही तोहफ़े स्वरूप बिजली के दामों को भारी इजाफा किया है. अब जनता को बिजली के ज्यादा दाम देने पड़ेंगे. विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों का टैरिफ प्लान जारी किया है.

उत्तराखंड में बिजली दरों में 2.68 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है. बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए चार पैसा प्रति किलोवाट दाम बढ़े हैं. डोमेस्टिक श्रेणी में 15 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई. कमर्शियल श्रेणी में 16 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि हुई. इंडस्ट्रीज श्रेणी में 15 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है. राज्य सरकार ने नए कनेक्शन की दरों में भी बढ़ोतरी की है. नए कनेक्शन लेने में 60 से 80 रुपये की बढ़ोतरी हुई. यशपाल आर्य ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से जनता त्राहिमाम कर रही है, 24 घण्टे लो वोल्टेज और बार बार ट्रिपिंग की समस्या से जनता बेहाल है, डबल इंजन सरकार से पूछना चाहता हूँ कि आखिर कब मिलेगी बिजली की समस्या से निजात. 

Latest News

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
error: Content is protected !!