चमोलीः बिडकुल और एनपीसीसी के अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव हुआ पारित–

by | Apr 21, 2022 | कार्रवाई, चमोली, बैठक | 0 comments

थराली विधायक ने कहा अधिकारी ईमानदारी और पूरी तन्मयता के साथ संचालित करें कार्य–

नारायणबगड़ः कोरोना काल के बाद क्षेत्र पंचायत नारायणबगड़ की त्रैमासिक बैठक बृहस्पतिवार को आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रुप से सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दे उठे. क्षेत्र में सड़क निर्माण की घटिया गुणवत्ता और बैठक में प्रतिभाग न करने पर बिडकुल और एनपीसीसी के अधिकारियों के न पहुंचने पर सदन में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया. ब्लॉक सभागार में सुबह ग्यारह बजे से ब्लॉक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई.

बैठक में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने भी प्रतिभाग किया. उन्होंने कहा कि जनता ने सरकार को अपना पूर्ण सहयोग दिया है, लिहाजा हमें भी अपनी जिम्मेदारी का पूरी तरह से निर्वहन करना है. उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी ईमानदारी और तन्मयता के साथ अपना कार्य करें. विभिन्न विभागों के विकास कार्यों पर पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारियों से जवाब मांगा. कई मुद्दों पर अधिकारी बगलें झांकने लगे, जिस पर विधायक ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को विकास कार्यों की जानकारी लेने का पूरा हक है. लिहाजा अधिकारी उन्हें जानकारी उपलब्ध कराएं. ग्राम प्रधान व अधिवक्ता पृथ्वी सिंह, प्रेम सिंह, भूपेंद्र मेहरा, रणजीत सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश चंद्र नैनवाल ने नारायणबगड़ -परखाल-रैस चोपता मोटर मार्ग, परखाल-सणकोट मोटर मार्ग, परखाल -डुग्री, नारायणबगड़ – किमोली, भगोती-झिझौणी, मींग गधेरा-डांगतोली मोटर  मोटर मार्ग की खस्ता हालत को सुधारने के लिए कहा. कहा गया कि विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से सड़कों पर गुणवत्ता विहिन कार्य कराये जा रहे हैं.

जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा पंवार, प्रधान खीम सिंह नेगी, लक्ष्मण कुमार, भूपेंद्र नेगी ने कुलसारी आलकोट-गैरबारम, नलगांव-चेापता मोटर मार्ग, नारायणबगड़ कौब मोटर मार्ग की हालत सुधारने के लिए कहा. प्रधान प्रियंका, मृत्युजय परिहार, नरेन्द्र भण्डारी, बीना रावत ने पेयजल की समस्याएं उठाई. जिला पचायत सदस्या भागीरथी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजीत सिंह ने विद्युत पोलों को बदलवाने की बात रखी. बैठक में खंड विकास अधिकारी राकेश मोहन नयाल, ज्येष्ठ उपप्रमुख कुशलानंद सती, तारा ह्यांकी, कनिष्ठ प्रमुख देवेन्द्र सिंह, एडीओ पंचायत प्रेम सिंह रावत अ‌ादि मौजूद थे. 

Latest News

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...
error: Content is protected !!