वन विभाग ने ध्वस्त किया अवैध निर्माण–

by | Apr 23, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

सेंचुरी एरिया में चल रहा था निर्माण कार्य, लंबी दूरी की गश्त पर वन विभाग की टीम–

गोपेश्वर: नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर भ्यूंडार और रामढुंगी में अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया है। भ्यूंडार में वन भूमि पर घोड़ा-खच्चरों का बुकिंग काउंटर बिना वन विभाग की अनुमति के बन र‌हा था, जबकि रामढुंगी में भी बिना बताए कुछ लोगों की ओर से पक्का निर्माण कार्य करवाया जा रहा था. वन विभाग की लंबी दूरी की गश्त पर गई टीम ने अवैध निर्माण को चिन्हित‌ किया था.

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के रेंजर वृजमोहन भारती ने बताया कि दोनों जगहों का अतिक्रमण हटा लिया गया है, घांघरिया में भी अतिक्रमण पर पूरी नजर रखी जा रही है, यहां निर्माण कार्यों का विस्तारीकरण नहीं होने दिया जा रहा है, यहां जो निर्माण कार्य पूर्व में हुए हैं, उन्हें छोड़कर कोई भी निर्माण कार्य नहीं होने दिया जा रहा है. क्षेत्र में वन विभाग की टीम पूरी तरह से मुस्तैद है. रामुढुंगी और भ्यूंडार के समीप निर्माण कार्यों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि यह संपूर्ण क्षेत्र सेंचुरी एरिया है, यही कारण है कि हेमकुंड साहिब में अस्थाई हेलीपेड निर्माण का प्रस्ताव भी ‌निरस्त हुआ है, उन्होंने बताया‌ कि बर्फबारी में भी पार्क की टीम लगातार लंबी दूरी की गश्त करती है.

Latest News

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...
error: Content is protected !!