एक मिशनः रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए– 

by | Apr 24, 2022 | चमोली, रचनात्मक, सामाजिक कार्य | 0 comments


नंदप्रयाग में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने किया वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन– 

चमोलीः संयोजक क्षेत्र नंदप्रयाग में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में मानव एकता दिवस के उपलक्ष में वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, संत निरंकारी मिशन के लक्ष्य के अनुरूप “रक्त नालियों में नहीं नाड़ियो में बहना चाहिए” को चरितार्थ करते हुए मिशन के सभी संत महात्माओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नगर पंचायत अध्यक्षा डॉक्टर हिमानी वैष्णव उपस्थित रही, उन्होंने मिशन के द्वारा समय-समय पर मानव कल्याण के कार्यों की सराहना की.

रविवार को संत निरंकारी मिशन चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में गिनीज बुक में अपना प्रथम स्थान बनाया है. इस रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया तथा रक्तदान हेतु 156 लोगों ने पंजीकरण किया. जिसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदप्रयाग का संपूर्ण स्टाफ जिला चिकित्सालय एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय गोपेश्वर से एलटी एकता बिष्ट और डॉ. चंदा रावत के देख-रेख में रक्तदान किया गया. इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव के साथ ही डॉक्टर ज्योति नेगी, सभासद संजय कंडेरी, संत निरंकारी मिशन के महात्मा संयोजक सयोजक पीएस रावत, जोनल इंचार्ज पीएस चौधरी,  पूरन सिंह रावत, आदिबद्री से दयाल सिंह रावत, क्षेत्रीय संचालक जगदीश बंगरवाल के साथ ही अगस्तमुनि, कर्णप्रयाग, नंदा नगर घाट, जोशीमठ, गोचर, गोपेश्वर आदि जगहों के महात्मा उपस्थित रहे. 

Latest News

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...
error: Content is protected !!