मांगः  योग के 214 पदों पर जल्द हो शासनादेश–

by | Apr 28, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

राज्य के योग प्रशिक्षितों का टूटता जा रहा सब्र का बांध, सीएम और शिक्षामंत्री से करेंगे मुलाकात-

– चमोलीः लंबे समय से योग को अनिवार्य विषय के रुप में पाठ्यक्रम में शामिल करने व नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे योग प्रशिक्षितों का अब सब्र का बांध टूटता जा रहा है, कभी भी योग प्रशिक्षित अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर सकते हैं। योग प्रशिक्षितों का कहना है कि कैबिनेट में योग के 214 पदों पर नियुक्ति देने पर सहमति बनी थी, लेकिन शासनादेश जारी करने के लिए जब अनुभाग में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा शिक्षा निदेशालय (उच्च/माध्यमिक )से प्रस्ताव मांगा गया है, लेकिन अभी तक हमें शिक्षा निदेशालय से प्रस्ताव प्राप्त नही हुआ है, साफ है कि शिक्षा महकमे के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं, ‌नियुक्ति प्रक्रिया में कितना समय लगेगा,

यह भी अधिकारी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं. योग प्रशिक्षितों का कहना है कि उन्हें हमेशा गुमराह किया गया है, इस बार निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी. निर्णय लिया गया कि इस मामले में शीघ्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री से भेंट वार्ता की जाएगी और योग प्रशिक्षितों की नियुक्ति का शीघ्र शासनादेश करने की मांग की जाएगी. योग प्रशिक्षित संगठन ने समस्त योग प्रशिक्षितों को एकजुट होने का आह्वान किया है, कहा गया कि यदि हम अपनी मांग को लेकर आगे नहीं आए तो यह मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा. 

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!