स्थानीय लोग चारधाम यात्रा के अभिन्न अंग, इनकी भागेदारी जरुरीः राज्यपाल–

by | Apr 29, 2022 | चारधाम, देहरादून | 0 comments

राज्यपाल ने की चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा–

 देहरादूनः राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा की समीक्षा बैठक ली. उन्होंने अधिका‌रियों को यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने के निर्देश ‌दिए, राज्यपाल ने कहा कि यात्रा में यह नौ से पांच की ड्यूटी नहीं है, इसमें पूर्ण समर्पण की भावना के साथ कार्य किया जाना चाहिए,

यात्रा के दौरान आपदा प्रबंधन की मशीनरी को तैयार रखा जाए, आपदा के दौरान पुलिस सहित फर्स्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका अहम है, इन्हें अलर्ट रहने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा. राज्यपाल ने कहा कि स्थानीय लोग चारधाम यात्रा के अभिन्न अंग हैं, लिहाजा उनकी भागेदारी के बिना यह यात्रा संभव नहीं है.

उन्होंने सभी की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए, बैठक में मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी और डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेेफिक मैनेजमेंट के 133 स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है, पेयजल, विद्युत व अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी यात्रा मार्ग व धामों में हुए कार्यों के बारे में बताया. कहा गया कि यात्रा मार्गों पर एक सौ वाटर एटीएम स्थापित किए गए हैं. चिकित्सा सचिव राधिका झा ने कहा कि यात्रा मार्गों पर डॉक्टर्स की तेनाती रोटेशन पर की जा रही है, कॉ‌र्डियोलॉजिस्ट की समस्या के समाधान के रुप में फिलहाल 35 चिकित्सकों को ह्दय रोगियों के प्राथमिक उपचार के लिए प्रशिक्षित ‌कर दिया गया है.  बैठक में बताया गया कि यात्रा के लिए 1808 बसें चिन्हित की गई हैं, अभी तक यात्रा के लिए दस करोड़ से अधिक की बुकिंग मिल चुकी है. 

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!