चमोलीः दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा–

by | Apr 29, 2022 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

तीन साल पहले हुए थी घटना, जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनाई सजा–  

गोपेश्वरः जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त की अदालत ने दुष्कर्म के एक आरोपी को दस साल की सजा सुनाई है. दोषी पर जुर्माना भी लगाया है, और जुर्माना न भरने पर अतिरिक्त करावास की सजा सुनाई है. 

मामला 13 मार्च 2019 का है, गोपेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीड़िता अपने घर से किसी परिचित के घर दूध देने गई थी, वापस आते समय रास्ते में हरी डोभाल उसके पीछे आया और हाथ पकड़कर जबरदस्ती निर्माणाधीन भवन में ले गया, जहां उसने पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। काफी देर तक पीड़िता के घर नहीं आने पर परिजन उसे तलाश करने निकले, परिजनों ने हरी डोभाल को पीड़िता के साथ देख लिया, पीड़िता की मां ने शोर मचाते हुए आरोपी को पकड़ा लेकिन वह उन्हें धक्का देकर भाग गया, युवती के पिता ने गोपेश्वर थाने में मामले के संबंध में शिकायत दर्ज कराई, मामले की विवेचना के बाद एसआई मीना ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया,

पीड़िता की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता प्रकाश सिंह भंडारी ने कोर्ट में पैरवी की, न्यायालय में प्रस्तुत गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त की अदालत ने हरी डोभाल को दुष्कर्म का दोषी पाया, कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में दस साल कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई, जुर्माना नहीं देने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी, वहीं पीड़िता को धमकाने के मामले में तीन महीने के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई, जुर्माना नहीं देने पर 15 दिन अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी,

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!