चमोली में खेतों में हो रहा था नशे का काला कारोबार, एक के खिलाफ केस दर्ज–

by | Apr 29, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पुलिस ने गांवों में नशे के खिलाफ चलाया अभियान तो इन गांवों में मिली नशे की खेती– 

गोपेश्वरः चमोली पुलिस लंबे समय से नशे के खिलाफ अभियान चला रही है, तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के दिशा-निर्देशन में नशे के अवैध धंधों पर पुलिस की टेड़ी नजर है, इस अभियान का असली मकसद नई पीढ़ी को नशे से दूर रखना है, शुक्रवार को नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए 12 नाली भूमि पर अवैध तरीके से उगाई भांग की खेती को नष्ट कर दिया, इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली कि थराली तहसील के राजस्व क्षेत्र के ग्राम परथा और बमोटिया गांव में अवैध रूप से भांग की खेती की जा रही है, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने तत्काल पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी के नेतृत्व में पुलिस, राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम गठित कर इन गांवों में भेजा, टीम करीब चार किमी पैदल चलकर पारथा गांव पहुंची, वहांं दो नाली भूमि पर भांग की खेती की जा रही थी,

राजस्व अभिलेखों में भूमि महिपाल सिंह के नाम पर दर्ज है, उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। साथ ही भांग की खेती को नष्ट किया गया, उसके बाद टीम बमोतिया गांव पहुंची तो वहां भारी मात्रा में भांग की खेती पाई गई। जानकारी जुटाने पर यह भूमि रिजर्व फारेस्ट की निकली। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। यहां करीब 10 नाली भूमि पर भांग की खेती की जा रही थी, जिसे टीम ने नष्ट कर दिया।

पुलिस की ओर से ग्रामीणों को न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों और एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गयी। ग्रामीणों को भांग से होने वाले नुकसान से भी अवगत कराया। साथ ही भविष्य में अवैध रूप से इसका उत्पादन करने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत भी दी। पुलिस टीम में उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, थानाध्यक्ष थराली बृजमोहन राणा, उप निरीक्षक जसपाल गुसांई, महिला कांस्टेबल हेमलता कुनियाल शामिल रहे. 

Latest News

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...
error: Content is protected !!