चारधाम यात्राः ये रहेगा चारधाम के लिए देव डोलियों की रवानगी का शेड्यूल–

by | Apr 30, 2022 | आस्था, चमोली, चारधाम | 0 comments

पढ़ें, कब कितने बजे खुलेंगे चारधाम व हेमकुंड साहिब के कपाट,  सबसे पहले खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट–

चमोलीः चारधाम यात्रा के लिए शीतकालीन गददीस्थल से धामों के लिए देव डोलियों के प्रस्थान का कार्यक्रम तय हो गया है. श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रकोष्ठ के वरिष्ठ मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ मंदिर के कपाट छह मई को सुबह सवा छह बजे खुलेंगे,

केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली धाम प्रस्थान‌ 2 मई सोमवार को सुबह नौ बजे होगा, दो मई को  प्रथम पडाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी प्रवास रहेगा, तीन को फाटा प्रस्थान व रात्रि प्रवास, चार को फाटा से गौरामाई मंदिर गौरीकुंड प्रस्थान एवं प्रवास, पांच को गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान होगा देर शाम डोली केदारनाथ पहुंचेगी तथा छह को सुबह सवा छह बजे केदारनाथ के कपाट खुलेंगे. मीडिया प्रभारी ने बताया कि श्री  बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को सुबह छह बजकर 25 मिनट पर खुलेंगे,

छह मई को जोशीमठ नृसिंह मंदिर से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी एवं तेलकलश गाडू घड़ा सहित श्री बदरीनाथ धाम के रावल व धर्माधिकारी योगध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचेंगे और सात को योग बदरी पांडुकेश्वर से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी, रावल जी सहित  देवताओं के खजांची श्री कुबेर जी एवं भगवान के सखा उद्धव जी, गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा बदरीनाथ के लिए रवाना होगी, तथा देर शाम बदरीनाथ पहुंचेंगे और आठ को विधि विधान से धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे. जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट तीन मई को खोल दिए जाएंगे. यमुना जी की डोली 3 मई प्रात: शीतकालीन गद्दी स्थल खुशीमठ(खरसाली) से प्रस्थान करेगी‌, इधर, पवित्र हेमकुंड साहिब एवं श्री लोकपाल तीर्थ के कपाट 22 मई को खुलेंगे.

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!