श्री बदरीनाथ वेद वेदांग स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ में होगा यह एतिहासिक कार्यक्रम–

by | Apr 30, 2022 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय में होने लगी तैयारियां–

जोशीमठः सनातन संस्कृति अनूठी है, ऋषि-मुनियों की इस तपस्थली में आज भी हिंदू समाज में संस्कारों को सर्पोपरि माना जाता है. इसी के तहत श्री बदरीनाथ वेद वेदांग स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ (चमोली) में एतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. महाविद्यालय मे अध्ययन करने वाले 101 व बाहर से आने वाले अन्य 50 छात्रो का महाविद्यालय के द्वारा 6 मई 2022 को शंकराचार्य जयन्ती के उपलक्ष्य में यज्ञोपवीत संस्कार कराया जायेगा।

कार्यक्रम में पूज्यपाद 1008 स्वामी श्री अभिमुक्तेश्वरानंद जी महाराज द्वारा छात्रों को दीक्षा प्रदान की जाएगी,  इस कार्यक्रम के संयोजक डा. प्रदीप सेमवाल ने बताया कि 16 संस्कारों में से एक उपनयन यज्ञोपवीत संस्कार दशम संस्कार है। मनुष्य जीवन के लिए यह संस्कार विशेष महत्त्वपूर्ण है। इस संस्कार के अनन्तर ही बालक के जीवन में भौतिक तथा आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। इस संस्कार के होने के बाद छात्र का वेदारम्भ-हो जाता हे । इसी को यज्ञोपवीत-संस्कार भी कहते हैं।

इस संस्कार में वटुक को गायत्री मंत्र की दीक्षा दी जाती है और यज्ञोपवीत धारण कराया जाता है। जिसके बाद बटुक बालक वेद पढने का अधिकारी हो जाता है।  उपनयन एक संस्कार है जो उसके लिए किया जाता है, जो विद्या सीखना चाहता है; “यह ऐसा संस्कार है जो विद्या सीखने वाले को गायत्री मन्त्र सिखाकर किया जाता है।” स्पष्ट है, उपनयन प्रमुखतया गायत्री-उपदेश (पवित्र गायत्री मन्त्र का उपदेश) है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य द्रवेश्वर प्रसाद थपलियाल प्रधानाचार्य अरविन्द प्रकाश पन्त जी आचार्य वाणी विलास डिमरी  जगदीश चन्द्र जोशी देवी प्रसाद भट्ट गोरसिंह खत्री प्रदीप पुरोहित दाताराम इत्यादि लोग उपस्थित रहेंगे.

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!